Cg Forest Guard Bharti 2024 - 12वी पास विद्यार्थीयों के लिए जबरदस्त मौका जाने पूरी जानकारी।
Cg Forest Guard Bharti 2024 - दोस्तों आप सब लोगो को छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती 2024 का बहुत समय से इंतजार था तो आपकी परेशानी ख़तम हो चुकी है और इसके साथ-साथ 12वी पास विद्यार्थीयों के लिए जबरदस्त मौका है क्योकि छत्तीसगढ़ राज्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतरगर्त अलग-अलग वनमण्डलो और कार्यलयों में कुल 1484 वनरक्षक पदों के सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर दिया गया है इस वेकन्सी से जुड़े पूरी जानकारी विस्तार से जानने के लिए इस पोस्ट को शुरू से लास्ट तक पढ़िए।
Cg Forest Gaurd Bharti 2024 | Highlight |
---|---|
विभाग का नाम | छत्तीसगढ़ राज्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग |
पद का नाम | वन रक्षक और वाहन चालक |
पद | 1484 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
प्रारम्भिक तिथि | 12/06/2024 |
अंतिम तिथि | 01/07/2024 |
Chhattisgarh Forest Guard Recruitment for Educational Qualification - छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती के लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता मात्र 12वी पास रखा गया है जो भी अभ्यार्थी 12वी कक्षा पास कर चुके है या उसके आगे की पढ़ाई कर चुके है वे सारे उम्मीदवार इस भर्ती का लाभ उठा सकते है।
Chhattisgarh Forest Guard Recruitment 2024 for Selection Process - छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार रखी गयी है -
- सर्वप्रथम आपकी शारीरिक नापजोख की जाएगी।
- उसके बाद आपकी दक्षता परीक्षा ले जाएगी निचे दिए है -
- 200 मीटर दौड़ होगी 25 अंक की
- 800 मीटर दौड़ होगी 25 अंक की
- लम्बी कूद होगी 25 अंक की
- गोला फेक होगी 25 अंक की
- इस प्रकार 100 अंक की दक्षता कराये जाएगी और 100 अंक का आपका परीक्षा होगा, इसके पश्चात् एक सूचि तैयार क जाएगी। सूचि में जिनका भी नाम आएगा उनको पैदल चलने की परीक्षा देनी होगी जिस पर किसी भी प्रकार का अंक नहीं दिया जायेगा।
- पुरुष उम्मीदवार को 4 घंटे में 25 किलोमीटर पैदल चलना होगा और महिला उम्मीदवार को 4 घंटे में 14 किलोमीटर पैदल चलना होगा, तो इस प्रकार होगी छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती 2024 की चयन प्रक्रिया।
सी.जी. फॉरेस्ट गार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज Forest Guard Requried for Ducument
सी.जी. फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2024 के लिए आप आवेदन करना चाहते है तो आपके निचे बताये गए जरुरी दस्तावेज होने चाहिए -
- आधार कार्ड / पैनकार्ड
- 10वी का मार्कशीट
- 12वी का मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- NCC सर्टीफिकेट ( अगर है तो वरना नहीं )
- ऊंचाई (C.M.)
- सीना का माप (C.M.)
- सीना का फुलाव (C.M.)
- फोटो
- हस्ताक्षर
How to Apply for Chhattisgarh Forest Guard Recruitment 2024 ? - छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें ?
आप जैसे आवेदन भरने वाले पेज पर आएंगे तो वहां पर आपको कुछ-कुछ जानकारी भरनी है और कैसे भरनी है निचे स्टेप बाय स्टेप दिया हुआ है -
स्टेप 1
वनमण्डल का चयन
- सबसे पहले आपको वन मण्डल का चुनाव कर लेना है जहां के लिए आप आवेदन करना चाहते है
- आप जिस भी वनमण्डल का चयन करेंगे उसमे कितने पद है सामने दिखाई देगा।
स्टेप 2
व्यक्तिगत विवरण - इसमें आपको आवेदक का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, जाति वर्ग की जानकारी देनी होगी और 10वी कक्षा का मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना है।
स्टेप 3
स्थायी पता - इसमें आवेदक का पूरा पता की जानकारी भरनी होगी और आपको निवास प्रमाण पत्र अपलोड करना है।
स्टेप 4
शैक्षणिक योग्यता का विवरण - इसमें आपको कक्षा 12वी का मार्कशीट के अनुसार जानकारी देनी है और कक्षा 12वी का मार्कशीट अपलोड करना है।
स्टेप 5
शारीरिक मापदंड - इसमें आपको अपने बॉडी के हिसाब से कुछ जानकारी भरनी होगी जैसे- ऊंचाई ,सीना, सीना का फुलाव आदि।
ये सब आप फॉर्म भरने के पहले ही अपने शरीर की माफ़-जोक करवा ले, अगर अपने NCC किया हुआ है तो उसकी जानकरी भी दे सकते है।
स्टेप 6
वर्तमान तथा पूर्व शासकीय सेवा का विवरण - अगर आप कोई सरकारी नौकरी में है या किसी भी प्रकार का शासकीय सेवा पर है तो आपको उसकी जानकारी दे देनी है अन्यथा नहीं।
स्टेप 7
फोटो और हस्ताक्षर - अब सबसे लास्ट स्टेप में आपको अपना पासपोर्ट साइज फोटो और एक हस्ताक्षर अपलोड करना है इसके साथ आपको अपनी पूरी जानकारी चेक करनी है और आई एग्री के बटन पर क्लीक करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
दोस्तों अब फॉर्म का ऑनलाइन आवेदन करने की जो क्रिया है वो समाप्त होती है
Chhattisgarh Forest Guard Recruitment 2024 Important Link - छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती 2024 के लिए कुछ जरुरी लिंक निचे दिए है।
इस वेकन्सी से जुडी कुछ जरुरी लिंक है जो हम आपको निचे देने वाले है जो काफी जरुरी लिंक्स है इसके अंदर इस इस वेकन्सी से जुडी हुई काफी जरुरी जानकरी है अगर आप उनको एक बार चेक कर लोगे तो आपकी काफी हेल्प हो जाएगी , तो एक बार चेक जरूर कीजिये।
सीजी फारेस्ट ऑफिसियल नोटिफिकेशन (क्लिक करें)
सीजी फारेस्ट रजिस्ट्रेशन लिंक (क्लिक करें)
सीजी फारेस्ट ऑफिसियल वेबसाइट (क्लिक करें)
सीजी फारेस्ट ऑनलाइन आवेदन लिंक (क्लिक करें)
सीजी फारेस्ट सम्पूर्ण जानकारी जानें (PDF) (क्लिक करें)
Chhattisgarh Forest Guard Recruitment 2024 Important Dates - छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती 2024 के लिए कुछ जरुरी दिनाँक निचे दिए है।
सी.जी. फारेस्ट वेकन्सी से जुडी कुछ इम्पोर्टेन्ट डेट है जिनको आपको जानना जरुरी है -
सी.जी. फारेस्ट वेकन्सी 2024 नोटिफिकेशन दिनाँक 07/06/2024
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रराम्भिक दिनाँक 12/06/2024
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम दिनाँक 01/07/2024
Cg Forest Guard Recruitment 2024 All Post Details- छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती 2024 सभी पोस्ट की जानकारी
वनमण्डल का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
कांकेर वृत्त, कांकेर | 208 |
जगदलपुर वृत्त, जगदलपुर | 235 |
सरगुजा वृत्त, सरगुजा | 295 |
बिलासपुर वृत्त, बिलासपुर | 355 |
रायपुर वृत्त, रायपुर | 199 |
दुर्ग वृत्त, दुर्ग | 192 |
कुल पद | 1484 |
अगर आप लोग सी.जी. फारेस्ट गार्ड के ऑनलाइन आवेदन करते है और आप छत्तीसगढ़ के मूल निवासी है तो आपसे किसी भी तरह का आवेदन फीस नहीं लिया जायेगा। यह बिल्कुल निःशुल्क कर दिया गया है छत्तीसगढ़ निवासियों के लिए।
Counclusion
दोस्तों आज के इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से हमने आपको छत्तीसगढ़ फारेस्ट भर्ती 2024 से जुडी जितनी भी जानकरी है जो आपकी मदद करेगी वो सब हमने ब्लॉग पोस्ट पर बता दिया है उम्मीद है कि आपको इससे जुडी कोई समस्या नहीं होगी , हमारे द्वारा बताई गयी जानकारी आपको कैसा लगता है निचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताइये ताकि मैं आप लोगो के ऐसा इनफार्मेशन यूज फुल जानकारी लाता रहूं।
FAQ
प्रश्न.1- सी.जी. फॉरेस्ट गार्ड भर्ती कब से शुरू होगा ?
उत्तर- सी.जी. फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 12 जून 2024 से शुरू होगा।
प्रश्न.2- सी.जी. फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए कितने पोस्ट है ?
उत्तर- सी.जी. फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2024 के लिए कुल 1484 पोस्ट है।
प्रश्न.3- सी.जी. फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा कितनी होनी चाहिए ?
उत्तर- सी.जी. फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के आपकी आयु 18 से 35 साल के बिच होनी चाहिए।
प्रश्न.4- सी.जी. फॉरेस्ट गार्ड भर्ती आवेदन लिंक ?
उत्तर - सी.जी. फॉरेस्ट गार्ड भर्ती आवेदन करने के लिए क्लिक करें।
प्रश्न.5 सी.जी. फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है ?
उत्तर- सी.जी. फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए आपकी पढ़ाई कम से कम 12वी पास होनी चाहिए।