Swami Atmanand School Admission 2024: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम और हिंदी माध्यम स्कूल में प्रवेश के लिए 10 अप्रैल से 5 मई तक आवेदन लिए जायेंगे।
Swami Atmanand School Admission 2024- छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलो में प्रवेश हेतु सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चूका है हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश के लिए ऑनलाइनआवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है आज के इस पोस्ट के माध्यम से जो छ.ग. स्वामी आत्मानंद स्कूल एडमिशन 2024 ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल से शुरू हुआ है उसके बारे में पूरा विस्तार से जानकारी आपको मिलने वाला है फिर आपको दुबारा Swami Atmanand School Online Admission Form 2024 सर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योकि हमने इस आर्टिकल में काफी सरल माध्यम से बताया है इसकी पूरी जानकारी नीचे हमारे द्वारा दी गयी है इसे ध्यान से पढ़ें।
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रवेश विवरण हाइलाइट्स Swami Atmanand English Medium School Admission Details in Highlights
स्वामी आत्मानंद स्कूल | हाईलाइट |
---|---|
योजना का नाम | स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रवेश 2024 |
योजना जारी | छत्तीसगढ़ सरकार |
लाभार्थी | छत्तीसगढ़ के नागरिक |
उद्देश्य | गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना |
वर्ष | 2024 |
राज्य | छत्तीसगढ |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
प्रवेश | नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थी |
कक्षा पहली में प्रवेश हेतु आयु | साढ़े 5 वर्ष से साढ़े 6 वर्ष (आयु गणना 31 मई 2024 अनुसार) |
प्रवेश के लाभ | सर्वोत्तम शिक्षा सुविधा, प्रणाली और संकाय उपलब्ध |
आधिकारिक वेबसाइट | cgschool.in |
ऑनलाइन आवेदन | Click Here |
कवर टॉपिक्स kankerhelp.in
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के द्वारा मुख्य निर्देश क्या-क्या है
छ.ग. स्वामी आत्मानंद स्कूल एडमिशन सत्र 2024-25 हेतु जारी निर्देश के अनुसार एडमिशन
छ.ग. स्वामी आत्मानंद स्कूल ऑनलाइन एडमिशन हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या -क्या लगेंगे ?
छ.ग. स्वामी आत्मानंद स्कूल कक्षा पर आधारित आयु क्या होनी चाहिए ?
छ.ग. स्वामी आत्मानंद स्कूल एडमिशन 2024 ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया किस प्रकार है
इस योजना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दिनांक क्या-क्या है ?
Read More ( इन्हे भी पढियें )
केंद्रीय विद्यालय स्कूल कक्षा -1 प्रवेश हेतु ऑनलाइन फॉर्म
छ.ग. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कक्षा 6वी में प्रवेश परीक्षा 2024
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का मुख्य उद्देश्य Main objective of Swami Atmanand Excellent School
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना 1 नवंम्बर 2020 को शुरू की गयी थी इस योजना को लाने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग परिवार के प्रतिभाशाली छात्रों को एक सामान अवसर प्रदान करना है वर्तमान में कुल 751 आत्मानंद स्कूल शुरू किये गए है जिनमे आपको आधुनिक कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला जैसे- अत्याधुनिक बुनयादी और शिक्षकों व स्कूल प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक अच्छी प्रशिक्षित टीम है जो बच्चो के विकास और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है।
Cg Swami Atmanad Excellent School द्वारा बताये गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें-
- वर्ग-1. प्रतिशत/ग्रेड और माध्यम भरने की आवश्यकता नहीं है।
- कक्षा-2 से कक्षा-12 तक प्रतिशत/ग्रेड वैकल्पिक है।
- प्रवेश के समय विद्यार्थी का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, स्कूल परिणाम का दस्तावेज अपने साथ रखें।
- फॉर्म में जानकारी सही-सही ही भरें, गलत जानकारी भरने पर एडमिशन नहीं दिया जायेगा।
- जहाँ पर भी रेड स्टार मार्क लगा हो उन्हें भरना आवश्यक है।
- स्कूल की अधिक जानकारी के लिए मेनू के रिपोर्ट अनुभाग पर जाएँ या Click करें
- सीट उपलब्धता की स्थिति जानने के लिए Click करें
छ.ग. स्वामी आत्मानंद स्कूल एडमिशन सत्र 2024-25 हेतु जारी निर्देश के अनुसार। Chhattisgarh According to the instructions issued for Swami Atmanand School Admission Session 2024-25
- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही माध्यम में किया जा सकता है।
- एक विद्यार्थी सिर्फ एक बार ही एक विद्यालय के लिए ही आवेदन कर सकता है।
- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में राज्य में पूर्व से चल रहे अंग्रेजी माध्यम के 152 प्राथमिक तथा 153 पूर्व माध्यमिक शालाओं के छात्र-छात्राओं को कक्षा छठवीं एवं नौकरी में प्राथमिकता से एडमिशन दिया जाएगा।
- मुख्यमंत्री जी के घोषणा के अनुसार महतारी दुलार योजना के अंतर्गत कोरोनावायरस के कारण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता से प्रवेश दिया जाएगा एडमिशन हेतु आवेदन पत्र के साथ पालक का मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य रहेगा।
- प्रत्येक कक्षा के लिए 50% सीटें छात्राओं के लिए निर्धारित किया गया है। यदि छात्राओं की संख्या पर्याप्त नहीं होती है उसी स्थिति में बालकों से सीट को भरा जा सकेगा।
- बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के फालतू के बच्चों को कुल रिक्त सीट पर 25% सीट के विरुद्ध प्रवेश दिया जाएगा बालकों को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- कुल रिक्त पदों के 25% सीटों पर आवेदक बच्चों का प्रवेश लॉटरी सिस्टम से होगा अर्थात कंप्यूटर के माध्यम से रैंडमली चयन किया जाएगा।
- रिक्त सीट के विरुद्ध अगर अधिक पात्र आवेदकों के होने पर लॉटरी से चयन किया जाएगा।
छ.ग. स्वामी आत्मानंद स्कूल ऑनलाइन एडमिशन हेतु आवश्यक दस्तावेज। Chhattisgarh Documents R equired for Swami Atmanand School online admission
- बच्चे का आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो (Jpg,Jpeg Formate) 100KB से कम होना चाहिए।
छ.ग. स्वामी आत्मानंद स्कूल कक्षा पर आधारित आयु। Chhattisgarh Swami Atmanand School Age Based on Class
- LKG - 3-4 वर्ष तक
- UKG - 4-5 वर्ष तक
- Class 1 - उम्र 31 मई 2024 की स्थिति में 5-6 वर्ष 6 माह तक
छ.ग. स्वामी आत्मानंद स्कूल एडमिशन 2024 ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया। Chhattisgarh Swami Atmanand School Admission 2024 Process to Apply Online
फॉर्म को भरने के लिए आपको 2 स्टेप दिए गए है जिनमे बच्चे और माता-पिता की जानकारी भरी जाएगी आपको ध्यानपूर्वक जानकारी को भरना है अगर अपने गलत जानकारी दी तो आपके बच्चे का एडमिशन रोका जा सकता है।
Step 1
- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में एडमिशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको Swami Atmanand English Medium School के ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाना है डाइरेक्ट वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें।
- आप जैसे इनकी वेबसाइट पर आएंगे तो उपर की तरफ आपको एडमिशन फॉर्म का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें फिर आपको अप्लाई पर क्लिक करना है
- अप्लाई ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा इसमें आपको 5 ऑप्शन मिलेगा आपको सबको फील करना है
- अब आपको माध्यम, अपना जिला, स्कूल, क्लास, मोबाइल नंबर फील करना है इसके बाद आपके नंबर पर OTP आएगा और आप इसके दूसरे पेज पर पहुंच जायेंगे।
Step 2
आप जैसे दूसरे पेज पर आएंगे तो आपकी पहले की भरी जानकारी शो हो जाएगी जो अपने पहले स्टेप में भरी थी अब आपको बच्चे की कुछ जानकारी भरनी होगी जो निचे दिया हुआ है-
- बच्चे का नाम
- बच्चे के पिता का नाम
- जेंडर
- जन्मतिथि
- कास्ट
- बच्चे की पिछली कक्षा की जानकारी
- राशन कार्ड के जरिये प्रवेश ले रहे है तो Yess करें या No करें
- आर्थिक स्तिथि कमजोर है तो Yes का चुनाव करे या No करें
- आय प्रमाण पत्र के हिसाब से वार्षिक आय डालें
- अपना पता भरें
- पासपोर्ट साइज फोटो (100 KB) से कम
इतना होने के बाद आपको पहले पंजीकरण के समय आया OTP को डालना है और सबमिट कर देना है अब आपका छ.ग. स्वामी आत्मानंद स्कूल एडमिशन 2024 ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है उसके बाद आपको अपना एडमिशन फॉर्म का प्रिंटआउट ले लेना है
इस योजना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दिनांक। Some Important Dates Related to This Scheme
Important | Dates |
---|---|
प्रवेश अधिसूचना | 10/04/2024 |
आवेदन प्रारंभिक तिथि | 10/04/2024 |
आवेदनअंतिम तिथि | 05/05/2024 |
सीट आबंटन तिथि | 05/05/2024 to 10/05/2024 |
एडमिशन हेतु कार्यवाही | 11/05/2024 to 15/05/2024 |
शुल्क जमा करना | आवेदन पत्र जमा करने के समय |
FAQ - छ.ग. स्वामी आत्मानंद स्कूल एडमिशन 2024 Swami Atmanand School Admission 2024
प्रश्न .1 स्वामी आत्मानंद स्कूल का ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?
उत्तर -स्वामी आत्मानंद स्कूल का ऑफिसियल वेबसाइटके लिए यहाँ क्लिक करें।
प्रश्न .2 स्वामी आत्मानंद स्कूल का एडमिशन डेट कब से कब तक है ?
उत्तर - स्वामी आत्मानंद स्कूल का एडमिशन 10 अप्रैल 2024 से 5 मई 2024 तक है।
प्रश्न .3 स्वामी आत्मानंद स्कूल में कोन से कक्षा के लिए एडमिशन चल रहा है ?
उत्तर- स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा LKG से 12 वी तक का एडमिशन चल रहा है।
CONCLUSION
दोस्तों आज के इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको Swami Atmanand School Online Admission Form 2024 से जुडी साडी बातों को सरल और विस्तारपूर्वक बताया है और छ.ग. स्वामी आत्मानंद स्कूल एडमिशन 2024 ऑनलाइन आवेदन 1 अप्रैल से शुरू भी हो चूका है अब इसे अच्छे से पढ़कर कर आप इस फॉर्म को घर बैठे अप्लाई कर सकते है। आपको हमारा ये पोस्ट कैसा लगा निचे कमेंट में जरूर बताइयेगा।